उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बकरा चोरी मामले में शातिरों को पुलिस ने दबोचा

बरौर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए शनिवार को बकरा चोरी के मामले में दो आरोपियों को अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी करनवीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि शुक्रवार की दोपहर उसका बकरा घर के बाहर बंधा हुआ था

पुखरायां।बरौर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए शनिवार को बकरा चोरी के मामले में दो आरोपियों को अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी करनवीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि शुक्रवार की दोपहर उसका बकरा घर के बाहर बंधा हुआ था कि तभी अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उसका बकरा चोरी कर लिया।

4e2d54a3 d807 4601 9b38 b61a795607d8 4

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की थी।देर शाम पुलिस के हांथ उस समय बड़ी सफलता हांथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों विजय कुमार उर्फ राजू निवासी हांसेमऊ थाना भोगनीपुर व दीपक कुमार निवासी गुरगांव को चोरी किए गए बकरे समेत थाना क्षेत्र के डोभा से हैदरपुर जाने वाले रास्ते पर धर दबोचा।आरोपियों को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button