उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी के बीएलओ और सुपरवाइजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, चुनाव कार्य के लिए मिलेगा ₹6000 का एकमुश्त मानदेय

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तर प्रदेश ने मानदेय जारी करने का आदेश किया जारी।

लखनऊ/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में निर्वाचन कार्यों में जुटे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ सुपरवाइजर्स के लिए राहत भरी खबर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तर प्रदेश ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के लिए मानदेय जारी करने का आदेश दे दिया है।

प्रत्येक बीएलओ और सुपरवाइजर को 6000 का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। यह राशि उन सभी कार्मिकों को मिलेगी जो निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य को किए थे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में शासन द्वारा इस मानदेय के संबंध में शासनादेश निर्गत कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर भुगतान मिल सके। यह कदम जमीनी स्तर पर चुनाव कार्य करने वाले कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

 


ये भी पढे-  लखनऊ: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में खुलेंगे तीन नए निजी विश्वविद्यालय, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर


 

Related Articles

AD
Back to top button