जालौनउत्तरप्रदेश

सामान उधार देने से मना करने पर दंपत्ति ने महिला दुकानदार को पीटा

दुकान पर सामान उधार देने से मना करने पर दंपत्ति ने मिलकर महिला दुकानदार के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

जालौन(उरई)। दुकान पर सामान उधार देने से मना करने पर दंपत्ति ने मिलकर महिला दुकानदार के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अरोपी दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ले में परचूनी की छोटी सी दुकान किए है। उसकी दुकान पर मोहल्ले के ही अंजेश आए और सामान उधार मांगने लगे। जब उसने बताया कि उसकी छोटी सी दुकान है इसलिए वह उधार नहीं कर सकती है। इस बात से नाराज होकर उन्होंने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने पत्नी काजल को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख दोनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Articles

AD
Back to top button