मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से विवेक कुमार ने स्थापित किया फर्नीचर उद्योग
प्रदेश सरकार की स्वरोजगार आधारित योजनाएं युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही हैं। जनपद कानपुर देहात के किशरवल रोड, रनिया निवासी विवेक कुमार इसका सशक्त उदाहरण हैं

कानपुर देहात। प्रदेश सरकार की स्वरोजगार आधारित योजनाएं युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही हैं। जनपद कानपुर देहात के किशरवल रोड, रनिया निवासी विवेक कुमार इसका सशक्त उदाहरण हैं।
पढ़ाई पूरी करने के बाद विवेक अपना फर्नीचर एवं लकड़ी के अन्य उत्पादों का व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा थी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और पंजाब नेशनल बैंक, रनिया शाखा से ₹5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त किया। ऋण प्राप्त होने के बाद विवेक ने अपना व्यवसाय शुरू किया। आज उनका उद्योग सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। भविष्य में वे अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विवेक कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सोच ने उन्हें अपना सपना पूरा करने का अवसर दिया। वे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र तथा बैंक का आभार व्यक्त करते हैं।



