उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के पुखरायां स्थित प्रमिला कटियार शिक्षा संस्थान को दिव्यांग जनशक्तिकरण हेतु मिला पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से पुरस्कृत सचिव विनोद कटियार हुए अविभूत

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात : आज एक भव्य समारोह में भारत गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्रदान किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान के सचिव विनोद कटियार का पुरस्कार प्राप्त करते समय उपस्थित समूह ने अभिनंदन किया।
निमंत्रण के अनुसार आज पुखरायां की प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान के सचिव विनोद कटियार किस पुरस्कार को लेने के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंचे जहां भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति भी रही।

जैसे ही उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में स्थित पुखरायां के प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान के सचिव विनोद कटियार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया विज्ञान भवन के सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
कानपुर देहात व पुखरायां के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और पुखरायां के संभ्रांत नागरिकों व कई सामाजिक संस्थाओं ने इस पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद विनोद कटियार के अभिनंदन का कार्यक्रम बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने भी विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी भोगनीपुर के पूर्व विधायक विनोद कटियार को दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 के अंतर्गत पुनर्वासन पेशवारों के विकास में संलग्न सर्वश्रेष्ठ संगठन के रूप में पुखरायां के प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान को राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण और समावेशन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिव्यांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर संस्था के सचिव विनोद कटियार को भारतीय राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के कर कमल के द्वारा दिया गया।

पूर्व विधायक विनोद कटियार की संस्था जहां विकलांग कल्याण के लिए पिछले एक दशक से सक्रिय है इस संस्था ने विकलांग कल्याण के लिए कई मुकाम हासिल किए हैं और विकलांगों के हित के लिए सक्रियता से कम कर पुखरायां का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने बधाई देते हुए कहा कानपुर देहात के लिए गौरव की बात है दिव्यांग जनों के उत्थान के लिए इस संस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया है और आशा करते हैं यह संस्था दिव्यांग जन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हमेशा देती रहेगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: 6 दिसंबर और बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Related Articles

AD
Back to top button