कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खेत में काम करने गए युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हुई मौत,परिजन बेहाल

कानपुर देहात में बीते गुरुवार की शाम खेत में काम करने गए एक अधेड़ युवक की किसी जहरीले कीड़े के काट लेने से मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीते गुरुवार की शाम खेत में काम करने गए एक अधेड़ युवक की किसी जहरीले कीड़े के काट लेने से मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव का है।

यहां का रहने वाला चंदन सिंह उम्र करीब 45 वर्ष बीते गुरुवार की शाम अपने खेतों में काम करने के वास्ते गया हुआ था।इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे डस लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button