उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

भाजपा सोशल मीडिया विभाग से घाटमपुर विधानसभा संयोजक बने सत्यम तिवारी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा एवं जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग गौरव कटियार ने जिले के तीनो विधानसभा से सोशल मीडिया विभाग संयोजकों के पदों पे घोषणा कर दी है।

घाटमपुर कानपुर नगर।भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा एवं जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग गौरव कटियार ने जिले के तीनो विधानसभा से सोशल मीडिया विभाग संयोजकों के पदों पे घोषणा कर दी है। जिसमे घाटमपुर विधानसभा से सत्यम तिवारी, बिल्हौर विधानसभा से विपिन श्रीवास्तव, बिठूर विधानसभा से हर्षित दिवेदी को सोशल मीडिया विभाग से विधानसभा संयोजक बनाया गया है। मंगलवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा पर कार्यकर्ताओ ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। सत्यम तिवारी ने कहा कंधा से कंधा मिलाकर संगठन के सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा एवं जिलाध्यक्ष दिनेश, जिला संयोजक गौरव कटियार का आभार प्रकट किया है।.

Related Articles

AD
Back to top button