कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाल दिया राष्ट्र रक्षा का सन्देश

संगठित शक्ति ने मिलाया कदम से कदम,घरों से की गई पुष्प वर्षा

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जनपद मुख्यालय अकबरपुर में पथ संचलन निकाला गया । नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकले सैकड़ो स्वयंसेवकों ने राष्ट्र रक्षा का संदेश दिया । वे जहां से निकले घर की चो से लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। बताते चलें कि संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन 1925 में नागपुर में की गई थी जिसमें एक दर्जन स्वयंसेवक शामिल हुए थे और आज 2025 आते-आते दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।

इस सम्बन्ध में नगर संघ चालक शिव करन सिंह सेंगर एडवोकेट ने बताया कि नगर के सभी स्वयंसेवक जनक पुरी में एकत्रित हुए जहाँ से घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर अयोध्या पुरी मैदान,हरी गंज बाजार, अशोक नगर, नया गंज,नमस्ते चौराहा, नेहरू नगर,गांधी नगर मोहल्लों से होते हुए जनकपुरी मैदान में समापन समारोह के लिए पहुंच गए।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संघ स्थापना पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रारंभ में संघ केवल सेवा कार्यों के लिए जाना जाता था किंतु आगे चलकर न केवल भारतवर्ष बल्कि दुनिया में आर्थिक सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन को प्रभावित करने की क्षमता वाला संगठन बन गया। पथ संचलन के संचालन मैं कोई बाधा न उपस्थित हो इसलिए नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  शिक्षक समर्पित भाव से करते हैं शिक्षण कार्य फिर भी समाज में नहीं मिलता पहले जैसा सम्मान

Related Articles

AD
Back to top button