उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह का शादी के 22 साल बाद हुआ तलाक

मंत्री की टूट गई 22 साल पहले बंधी रिश्तों की डोर; दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह को पारवारिक न्यायालय ने तलाक की दी मंजूरी; लखनऊ अपर प्रधान न्यायाधीश ने सुनाया फैसला। राजनीति ने सात जन्मों के रिश्ते ही खत्म कर दिये।

लखनऊ : मंत्री की टूट गई 22 साल पहले बंधी रिश्तों की डोर; दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह को पारवारिक न्यायालय ने तलाक की दी मंजूरी; लखनऊ अपर प्रधान न्यायाधीश ने सुनाया फैसला। राजनीति ने सात जन्मों के रिश्ते ही खत्म कर दिये। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह का शादी के 22 साल बाद हुआ तलाक। दोनों लोग पिछले करीब 10 सालों से अलग-अलग रह रहे थे लेकिन अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। दोनों ने 18 मई 2001 को प्रेम विवाह किया था।

 

दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह एबीवीपी के कार्यकर्ता थे, उस दौरान नज़दीकियां बढ़ी जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

 

पिछले 8 सालों से दोनों के बीच संबंध नहीं के बराबर थे लेकिन जब दयाशंकर सिंह ने मायावती के ख़िलाफ़ बोला था उसके बाद स्वाति सिंह ने मायावती के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच फिर नज़दीकी बढ़ गई थी। हालांकि स्वाति के मंत्री बनने के बाद दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो गए।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button