कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गर्मी के चलते ट्रक चालक की मौत,परिजन बेहाल

कानपुर देहात में एक ट्रक चालक बाजार से लौटते वक्त गर्मी के कारण गांव के बाहर गश खाकर गिर पड़ा।परिजन उसे आनन फानन में उपचार के वास्ते एक निजी अस्पताल लेकर गए

Story Highlights
  • बाजार करने के वास्ते घर से निकला था,लौटते समय गांव के बाहर गश खाकर गिरा

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में एक ट्रक चालक बाजार से लौटते वक्त गर्मी के कारण गांव के बाहर गश खाकर गिर पड़ा।परिजन उसे आनन फानन में उपचार के वास्ते एक निजी अस्पताल लेकर गए।जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामला कानपुर देहात के शिवली थाना अंतर्गत बैरी सवाई गांव के मजरा सूरजपुर का है।यहां का रहने वाला राजकुमार उम्र 37 वर्ष पेशे से ट्रक चालक था।राजकुमार कबरई से मौरंग लेकर कानपुर आया था।वहां मौरंग अपलोड कराने के बाद वह अपने गांव आ गया था।परिजनों के मुताबिक दोपहर में वह बाजार करने मैथा कस्बा गया हुआ था।

वहां से वापस आते वक्त वह गांव के पास   गर्मी में गश खाकर गिर गया।जानकारी मिलने पर परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए।जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी सलोनी बदहवास हो गई। मां दीपा,बहन पुष्पा,पुत्र सूर्यांश,योगेश का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या गर्मी के कारण गश खाकर मृत्यु की जानकारी मिली है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button