कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मृत्यु

मलासा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोढी का मजरा विजयसिंहपुर में सोमवार की सुबह एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग को दी गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोढी का मजरा विजयसिंहपुर में सोमवार की सुबह एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग को दी गई ।

IMG 20230306 WA0009

वहीं वन रक्षक ने घटना की सूचना मिलने तथा मौके पर वनकर्मियों को भेजे जाने की बात कही है।ग्राम प्रधान मो नफीस ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे के आसपास विजयसिंहपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई है वहीं वनरक्षक कौशल किशोर ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है तथा मौके पर वनकर्मियों को भेजा गया है।

IMG 20230306 WA0008

इस मौके पर प्रधानाध्यापक रजनीश वर्मा,सहायक अध्यापक पृथ्वीराज,महावीर गौतम,पंचायत सचिव जिज्ञासु मिश्रा आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button