कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आगमन के दृष्टिगत DM-SP  ने तैयारियों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 18 जनवरी 2026 को पुखरायां पहुंचेंगे।

कानपुर देहात:  पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जनपद कानपुर देहात के पुखरायां में कल प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा हेलीपैड स्थल एवं आगमन/प्रस्थान से संबंधित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेलीपैड की समुचित साफ-सफाई, समतलीकरण, बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मार्गों पर यातायात प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, डॉग स्क्वॉड, एंटी-सैबोटाज चेक तथा यातायात सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वीवीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी सुरक्षा इंतजाम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, समन्वय के साथ एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएं, जिससे माननीय पूर्व राष्ट्रपति जी का आगमन सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़े- पद से बड़ा निकला मित्रता का धर्म: बिछड़े सहपाठी के घर संवेदना व्यक्त करने आ रहे रामनाथ कोविंद

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button