फ्रेश न्यूज

बधाई : संजीव शर्मा को दोबारा बनाया गया फिल्म सैंसर बोर्ड दिल्ली का सदस्य

अमन यात्रा सबसे पहले

नई दिल्ली। संजीव शर्मा जिनको हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है,मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एण्ड ब्रॉडकास्टिंग गर्वनमेंट ऑफ इंडिया ने फिर से संजीव शर्मा के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। भारत सरकार ने अपने नोटिफिकेशन के जरिये अनिश्चितकाल यानि दोबारा नोटिफिकेशन जारी होने तक कार्यकाल को बढ़ाया है।उल्लेखनीय है कि मार्च में उनका कार्यकाल पूरा होना था, पर उससे पहले ही अधिसूचना जारी कर भारत सरकार ने उन्हें फिर से एडवाइजरी बोर्ड मैम्बर बनाये रखा है। वैसे यह कार्यकाल दो साल का होता है।

sanjeev

इस संदर्भ में अमन यात्रा को बताते हुए संजीव शर्मा ने कहा कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर का हार्दिक धन्यवाद करते हैं और साथ ही अपनी ओर से यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वे समर्पण के साथ मेहनत और ईमानदारी से अपना कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button