कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर एसपी ने चलाया अभियान

मुख्य ठिकानों और शराब की दुकानों पर गहन जांच, संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई

कानपुर देहात। जनपद में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने सोमवार देर रात थाना रनियां क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख धर्मशालाओं, ढाबों और स्टॉप ओवर प्वॉइंट्स पर नाकेबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

अवैध गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने के लिए शराब की दुकानों पर भी विशेष चेकिंग की गई। अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों की पूछताछ के साथ-साथ वाहनों की गहन जांच की गई।

एसपी अरविंद मिश्रा ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया। उनका कहना था कि इस प्रकार की कार्यवाहियां अपराधियों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में सहायक साबित होंगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया यह अभियान जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button