मुबारकपुर में सम्बिलियन विद्यालय में लाखों की चोरी
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित सम्बिलियन विद्यालय में बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार कर दिया।घटना का पता सुबह करीब सवा सात बजे चला,जब स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार विद्यालय पहुंचे।उन्होंने देखा कि स्कूल के पांच कमरों के ताले टूटे हुए थे और दरवाजों की कुंडी कटी हुई थी

सिकंदरा।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित सम्बिलियन विद्यालय में बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार कर दिया।घटना का पता सुबह करीब सवा सात बजे चला,जब स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार विद्यालय पहुंचे।उन्होंने देखा कि स्कूल के पांच कमरों के ताले टूटे हुए थे और दरवाजों की कुंडी कटी हुई थी।चोरों ने विद्यालय से सात छत वाले पंखे,एक कलर टीवी,दो गैस सिलेंडर और मध्यान्ह भोजन के लिए रखे बर्तन चुरा लिए।इसके अतिरिक्त रसोई के लिए रखी पैंतीस किलो अरहर की दाल और 40 बड़ी स्टील की प्लेटें भी गायब मिलीं।घटना की सूचना डॉयल 112 और रसधान चौकी पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



