कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए डेरापुर तथा बरौर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर विवेचना के क्रम में दुष्कर्म की घटना से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस ने हासिल की एक और सफलता

पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए डेरापुर तथा बरौर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर विवेचना के क्रम में दुष्कर्म की घटना से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

AD CHAT
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह के व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस के कुशल निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी डेरापुर शिव ठाकुर के कुशल नेतृत्व में थाना पर एक व्यक्ति द्वारा एक युवक के विरुद्ध पुत्री की वॉट्सएप पर फोटो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी दर्ज कराई रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए विवेचक अपराध निरीक्षक डेरापुर अब्दुल कलाम द्वारा विवेचना के क्रम में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में बढ़ोत्तरी की गई।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

मंगलवार को निरीक्षक अपराध थाना डेरापुर अब्दुल कलाम,एस आई अनिलेश कुमार थाना बरौर ने हमराही कांस्टेबल सचिन थाना डेरापुर तथा महिला कांस्टेबल मीनाक्षी सहित छापामारी कर वांछित आरोपी आशीष सचान उर्फ रेशू पुत्र रमेश चंद्र सचान निवासी ग्राम मगलपुर टकौली थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर को मंगलवार को थाना क्षेत्र के मकरंदापुर से धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button