कानपुर
नहीं मिला मलिन बस्तियों में जलापूर्ति के लिए पैसा, इस बार भी रहेगा पेयजल संकट
शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाले हजारों लोगों को इस बार गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझना पड़ेगा। कारण यह है कि इस बार 15 वें वित्त में मलिन बस्तियों में पेयजल संकट के समाधान के लिये पैसे की व्यवस्था नहीं की गई है।

कानपुर, अमन यात्रा। शहर की मलिन बस्तियों को हर बार की तरह इस बार भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अभी तक बस्तियों में पेयजल के लिए धन की व्यवस्था नहीं हो पाई है।



