कानपुर देहात में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ गांव में बीती रविवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई

- पुलिस जांच में जुटी
- बरौर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ गांव में बीती रविवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी सोबरन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रवि के रूप में हुई है।हादसा रविवार की रात बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ गांव के पास हुआ।जहां पर रवि की बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रवि की मौत हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



