कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नशे की हालत में हुआ हादसा: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चक्के पुरवा गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है। यह हादसा मंगलपुर-डिलवल मार्ग पर हुआ।

कानपुर देहात – कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चक्के पुरवा गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है। यह हादसा मंगलपुर-डिलवल मार्ग पर हुआ।

घटना उस समय सामने आई जब एक राहगीर ने सड़क किनारे बबलू को घायल अवस्था में देखा। राहगीर ने तुरंत अन्य स्थानीय लोगों की मदद से बबलू को मंगलपुर पहुंचाया। इसके बाद, एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल युवक से शराब की गंध आ रही थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हादसा नशे की हालत में हुआ है। वहीं, बबलू के परिजनों ने बताया कि वह घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकले थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button