बेड़ामऊ डेरा में दबंगों ने चलाए लाठी डंडे,ईंट पत्थर,दो महिलाओं समेत तीन घायल
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ डेरा गांव में बीती मंगलवार की रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है

बरौर।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ डेरा गांव में बीती मंगलवार की रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बेड़ामऊ डेरा निवासी छेदालाल की पत्नी तारावती ने बुधवार को थाना बरौर में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि बीती मंगलवार की शाम करीब आठ बजे जब वह अपने खेत से घर आई तो देखा कि पड़ोसी यशपाल,उनकी पत्नी रीना,पुत्री मौसमी व अनामिका तथा उनका पुत्र अरुण हांथ में लाठी डंडा व ईंट पत्थर लिए हुए थे।यशपाल के हाथ में चाकू थी।उक्त सभी आरोपी उसकी पुत्रवधू ईकला तथा राकेश की पुत्री नंदिनी व पुत्र अभिषेक के साथ मारपीट कर रहे थे।इस दौरान जब यशपाल ईकला के सर पर चाकू से वार कर रहा तभी रूबी ने उसके हांथ से चाकू छीन लिया तथा रीना ने अभिषेक के हाथ में काट लिया।मारपीट में उसकी पुत्रवधू ईकला,नंदिनी व अभिषेक को गंभीर चोटें आईं।शोर शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।जिसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना डॉयल 112 तथा 1076 पर पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



