झींझक में तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत बड़ागांव अक्षयवट मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत बड़ागांव अक्षयवट मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसा बड़गांव गुलाम कयूम गांव के पास हुआ।किरन देवी अपनी पुत्री परी के साथ गांव के सनित पाल की मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेटी की टीसी लेने झींझक जा रही थीं।अक्षयवट मोड के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।जबकि बाइक चालक सनित और परी को भी चोटें आईं।हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक जे पी सिंह ने किरन देवी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



