कानपुर

अब गंगा की अविरलता को लेकर पूछे जाएंगे सवाल, दें जवाब, विद्यार्थियों को मिलेगा उपहार

सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्री क्रेज फाउंडेशन के सहयोग से हो रही इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक उम्र के सभी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। सीबीएसई के अकादमिक निदेशक डॉ.जोसेफ इमैनुअल की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया

कानपुर,अमन यात्रा । चाहे महिला दिवस का कार्यक्रम हो या फिर विज्ञान दिवस का। सीबीएसई बोर्ड की ओर से छात्रों के कौशल व प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर आयोजन होते रहते हैं। अब विश्व जल दिवस पर नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा यानि एनएमसीजी की ओर से गंगा क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्री क्रेज फाउंडेशन के सहयोग से हो रही इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक उम्र के सभी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। सीबीएसई के अकादमिक निदेशक डॉ.जोसेफ इमैनुअल की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

गंगा की अविरलता पर पूछे जाएंगे सवाल, मिलेंगे उपहार

छात्र-छात्राओं से गंगा की अविरलता व निर्मलता पर सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा 20 जून को गंगा दशहरा पर होगी।

सात अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

सर्कुलर में सभी प्रधानाचार्यों से कहा गया है, कि वह अपने-अपने स्कूलों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का अ़ॉनलाइन आवेदन करवाएं। छात्र-छात्राओं को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गंगा क्वेस्ट डॉट कॉम पर आवेदन करना होगा। सात अप्रैल से प्रतियोगिता शुरू होगी और आठ मई को इसका समापन होगा। पांच जून को फाइनल राउंड रखा गया और 20 जून को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

इनका ये है कहना

गंगा क्वेस्ट में सभी प्रधानाचार्य अपने स्कूलों से ज्यादा से ज्यादा छात्रों का पंजीयन कराएं। इससे छात्र गंगा के विषय में भी जान सकेंगे।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button