उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही देंगे विशेष प्रशिक्षण

बेसिक शिक्षा विभाग विभिन्न कारणों से बीच में ही स्कूल छोड़ चुके छात्रों को वापस स्कूल लाने के साथ ही उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी देगा इसके लिए अभी शिक्षकों को एक्सेलरेटिड लर्निंग पर आधारित दीक्षा एप पर प्रशिक्षण लेना होगा। इसके माध्यम से लगभग 1.44 लाख नामांकित छात्रों के स्तर को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

Story Highlights
  • 25 सितंबर से 30 नवंबर तक पूर्ण करना होगा प्रशिक्षण
  • सात से 14 साल के बच्चों का शैक्षिक स्तर करेंगे बेहतर

लखनऊ/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग विभिन्न कारणों से बीच में ही स्कूल छोड़ चुके छात्रों को वापस स्कूल लाने के साथ ही उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी देगा इसके लिए अभी शिक्षकों को एक्सेलरेटिड लर्निंग पर आधारित दीक्षा एप पर प्रशिक्षण लेना होगा। इसके माध्यम से लगभग 1.44 लाख नामांकित छात्रों के स्तर को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 सितंबर से शुरू किया जायेगा जोकि 30 नंबर तक चलेगा। यदि छात्र निर्धारित अवधि में कक्षा के अनुसार बेहतर स्तर नहीं पाता है तो विशेष प्रशिक्षण की अवधि को पुन: बढ़ाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों का तीन माह में मूल्यांकन भी किया जाएगा।

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि इन आउट ऑफ स्कूल बच्चों का प्रारंभिक मूल्यांकन दीक्षा एप से 30 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उक्त कोर्स के द्वारा बच्चों के अधिगम गैप को दूर करते हुए उनमें कक्षा अनुरूप

दक्षतायें एवं कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसमें स्पेशल एजुकेटर्स का भी सहयोग लिया जाएगा। ये हर माह 20 विद्यालयों का भ्रमण करेंगे।

कोर्स विभाजन-

कक्षा 2 से 3 हेतु एक्सेलरेटिड लर्निंग की रणनीतियाँ

कक्षा 3 से 5 हेतु एक्सेलरेटिड लर्निंग की रणनीतियाँ

कक्षा 6 से 8 हेतु एक्सेलरेटिड लर्निंग की रणनीतियाँ

कोर्स की कुल अवधि लगभग 60 मिनट

Related Articles

AD
Back to top button