कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खाकी को मिले 28 नए जांबाज: डेरापुर थाने में गूंजी तालियां, फूल-मालाओं से हुआ नए सिपाहियों का जोरदार स्वागत।

22 पुरुष और 6 महिला आरक्षियों का फूल-मालाओं और मिठाई से हुआ अभिनंदन।

डेरापुर, कानपुर देहात। पुलिस लाइन में हाल ही में आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद जिले में तैनात किए गए नए रिक्रूट आरक्षियों का सोमवार को डेरापुर थाने में भव्य स्वागत किया गया। पहली बार आमद के लिए पहुंचे करीब 28 आरक्षियों, जिनमें 22 पुरुष एवं 6 महिला आरक्षी शामिल रहीं, का फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह सहित उपनिरीक्षकों एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने नवागत आरक्षियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सीख दी।

थाना परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम का उद्देश्य नए आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें अपने दायित्वों के प्रति प्रेरित करना रहा। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आरक्षी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: होमगार्ड परीक्षा देने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भतीजा घायल


 

Related Articles

AD
Back to top button