रसूलाबाद में ट्रक को ओवरटेक करते समय तेज रप्तार ऑटो पलटा,पांच घायल
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लाल गांव के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय एक तेज रप्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में तीन की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है

रसूलाबाद।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लाल गांव के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय एक तेज रप्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में तीन की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक सौरभ शाक्य ने घायलों का उपचार किया।राजबहादुर 28 वर्ष,अशोक कुमार 45 वर्ष और आरुषि की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।घायलों में संगीता 27 वर्ष अपनी दो बेटियों मिस्टी 4 वर्ष और सिया 1 वर्ष के साथ तिर्वा में अपनी बहन के यहां से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस लौट रहीं थीं वहीं रामप्रकाश 65 वर्ष अपनी बेटी सीमा के घर असालतगंज जा रहे थे।रामबहादुर पानीपत से काम करके अपने घर लौट रहे थे जबकि अशोक कुमार तिर्वा से एक बारात में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे।फिलहाल सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।



