कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के अपहरण मामले में एक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज,पुलिस किशोरी व आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ईंट भट्टा में काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक बाल अपचारी के विरुद्ध अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्टा में काम करने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसकी नाबालिक पुत्री शौच क्रिया के वास्ते गई हुई थी।

इसी दौरान ईंट भट्टा में काम करने वाला शिवा उसकी पुत्री को रास्ते से बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।काफी खोजबीन के बाद भी उसकी पुत्री का कहीं पता नहीं चल सका है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोरी समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button