उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में धर्मगढ़ बाबा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़,सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम

रसूलाबाद में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।रसूलाबाद कस्बा स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी।मंदिर के बाहर शिव भक्तों की लंबी कतार दिखी

Story Highlights
  • क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुखरायां।रसूलाबाद में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।रसूलाबाद कस्बा स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी।मंदिर के बाहर शिव भक्तों की लंबी कतार दिखी।श्रद्धालु हर हर महादेव और जय शिव शंभू के जयघोष के साथ जलाभिषेक करते नजर आए।भोले बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।वहीं इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल दिखाई दिया।क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से बातचीत करते नजर आए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।वहीं थाना प्रभारी अनिल कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे।

Related Articles

AD
Back to top button