कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण

एसपी द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया गया।

आज सुबह पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

तत्पश्चात एसपी द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, वर्दी, शस्त्रों की स्थिति, रख-रखाव एवं सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया ।

एसपी द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button