कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: स्कूल चलो अभियान रैली और परीक्षा परिणाम वितरण का हुआ कार्यक्रम

रैली उपरांत विद्यालय परिसर में वार्षिक परीक्षाफल एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। पीएमश्री संविलियन विद्यालय रोशनमऊ में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें, शिक्षा है अनमोल रत्न जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली गाँव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली तथा लोगों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली उपरांत विद्यालय परिसर में वार्षिक परीक्षाफल एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार द्वारा उत्तीर्ण बच्चों को रोली तिलक लगाकर किया गया। शिक्षक राजकुमार और बीरेंद्र कुमार ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षा परिणाम एवं रिपोर्ट कार्ड दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा शिक्षकों विकास द्विवेदी, प्रताप भानु सिंह गौर, शिवकुमार, विजय पाल, संगीता, गौतम मिश्रा, हफीज अली, नरेन्द्र और दीपक वर्मा के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकत्री लता पाण्डेय,कोटेदार राजेश सिंह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलखन, सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

इसी प्रकार संदलपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जमौरा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जमौरा के प्रधानाध्यापकों ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है, जिसके तहत नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। रैली में विद्यालयों के समस्त स्टाफ क्रमश: प्रेम प्रकाश, राजेश कटियार, राज नारायण मिश्रा, अभिषेक यादव, रश्मि गुप्ता, कमला देवी, राम विकास पटेल और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में एस सी,एस टी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

Related Articles

AD
Back to top button