कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली में बकरी चराने गया युवक लापता,रिंद नदी के पास से हुआ गायब

डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के नैढी गांव से बकरी चराने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।रिंद नदी के पास से गायब हुए युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

कैरानी गांव सभा के मजरा नैढी निवासी श्यामलाल 26 वर्ष रविवार को घर से बकरी व भेड़ चराने निकला था।वह रिंद नदी के समीप गांव के शंभू सिंह व फूल सिंह के साथ अपनी बकरी चरा रहा था।इसी दौरान कैरानी गांव के बलवंत ने उसे बताया कि उसकी बकरी को कुत्ते दौड़ा रहे हैं।श्यामलाल बकरियों के पीछे भागा और उसके बाद से लापता हो गया।उसके जानवर गांव ने शंभू और फूल सिंह घर ले गए।

देर रात तक शंभू के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका।सोमवार दोपहर बाद परिजनों ने शिवली पुलिस को सूचना दी।परिजनों ने रिन्द नदी में डूबने की आशंका जताई है।सूचना मिलते ही पुलिस लापता युवक की तलाश में जुट गई।

ग्रामीणों और परिजनों की आशंका पर गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी युवक की तलाश में जुट गई।टीम ने पूरे दिन नदी में खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।मंगलवार को भी लापता युवक की तलाश जारी है।परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट शिवली कोतवाली में दर्ज कराई है।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।लापता युवक को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button