कानपुर

कानपुर के कुली बाजार हादसे से केडीए नहीं ले रह सबक, सुविधा शुल्क लेकर खरीद रहे लोगों की जिंदगी

बिना मानकों के शहर में खोदे जा रहे बेसमेंट जीटी रोड समेत कई जगह नहीं बनायी जा रही रिटर्निंग वॉल। पार्किंग की जगह शहर में बन गए फ्लैट व स्टोर रूम फायर ब्रिगेड की सुविधा भी तमाम में नहीं खतरनाक। अभियंताओं पर कार्रवाई की जाए तभी अवैध निर्माण रुकेंगे।

कानपुर, अमन यात्रा। कुली बाजार में बेसमेंट की खोदाई में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी लेकिन इसका असर केडीए अभियंताओं व सुपरवाइजरों पर नहीं पड़ा है। घड़ल्ले सारे मानकों को ताक पर रखकर शहर में बेसमेंट खोदे जा रहे हैं,  लेकिन केडीए अफसरों को नहीं नजर आ रहे है शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा है।

सुविधा शुल्क और व्यावसायिक दोस्ती के नाम पर हो रहा खेल

जीटी रोड में दक्षिणमुखी हनुमान जी के पास बेसमेंट की खोदाई हो रही है लेकिन कहीं भी रिटर्निंग वॉल नहीं बनायी जा रही है। आसपास की बहुत पुरानी इमारतों है नींव हिलने पर गिर सकती है। यहां हाल सीसामऊ बाजार में बाला जी चौक के पास बिना मानकों के बेसमेंट खोदकर निर्माण किया जा रहा है। सबसे मजे की बात यह है कि अभियंता और कर्मचारी को पता है लेकिन बचाने में लगे हैं। साफ ही की सुविधा शुल्क मिल चुका है। व्यावसायिक दोस्ती निभाई जाती है। यहीं हाल गुमटी नंबर पांच, शास्त्रीनगर, काकादेव, जवाहर नगर, नेहरू नगर, जनरलगंज, लाठी मोहाल, श्यामनगर, पनकी समेत कई जगह मानकों को ताक पर रखकर बेसमेंट बन रहे है। बेसमेंट में पार्किंग की जगह फ्लैट या स्टोर रूम बना दिया जाते है। फायर की भी कोई व्यवस्था नहीं है अगर आग लग जाए तो इमारत में रहने वालों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। स्थित यह है कि व्यावसायिक दोस्ती बिल्डर और अभियंताओं की शहर के लिए मुसीबत बन गयी है। दो सौ वर्ग गंज में पार्टी लॉन, होटल और नर्सिंगहोम बिना सुविधा के बना दिए है। केडीए उपाध्यक्ष राकेश सिंह का असर भी अब अभियंताओं पर नहीं पड़ रहा है। अभियंताओं पर कार्रवाई की जाए तभी अवैध निर्माण रुकेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button