कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

घने कोहरे के चलते स्लीपर बस ट्रक से टकराई, दोनों वाहनों के चालक हुए घायल  

अकबरपुर कोतवाली के अंतर्गत शहजाद पुल के पास शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली से बीघापुर जा रही एक स्लीपर कोच बस व ट्रक के बीच आपस में हुई जोरदार भिडंत के चलते दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली के अंतर्गत शहजाद पुल के पास शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली से बीघापुर जा रही एक स्लीपर कोच बस व ट्रक के बीच आपस में हुई जोरदार भिडंत के चलते दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के वास्ते एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से बीघापुर जा रही एक स्लीपर कोच बस की शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।जिसके चलते दोनो वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए वहीं एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों के चालकों को उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा।

घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए दोनों वाहन चालकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button