अनुसूचित जाति/जनजाति के कृषकों को मिलेगा 75-90 प्रतिशत अनुदान
जनपद कानपुर देहात के कृषक बन्धुओं को जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर बल्देव प्रसाद ने सूचित किया है कि जनपद में संचालित अनुसूचित जाति/जनजाति (राज्य सेक्टर) योजनान्तर्गत

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के कृषक बन्धुओं को जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर बल्देव प्रसाद ने सूचित किया है कि जनपद में संचालित अनुसूचित जाति/जनजाति (राज्य सेक्टर) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में संकर कदूवर्गीय 7.0 हे०, टमाटर 7.00 हे०, शिमला मिर्च 2.0 हे0, मिर्च की खेती 6.0 हे०, प्याज 6.0 हे०, लहसुन 3.0 हे०, गेंदा 3.0 हे0, आई०पी०एम० 5.0 हे0, मौनवंश एवं मौनग्रह सं0-100, पावर ट्रिलर सं0-1 एवं लो-कास्ट मशरूम ईकाई-1-200 वर्गमी० के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुये हैं। उपरोक्त कार्यकमो में 75 से 90 प्रतिशत तक अनुमन्य अनुदान डी०बी०टी० माध्यम से निवेश के रूप में प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर दिया जायेगा। इच्छुक कृषक दिनांक 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन उद्यान विभाग की वेबसाइट www.dbt.uphorticulture.in पर पंजीकरण कराते हुये मूल आवेदन पत्र के साथ खतौनी, बैंक पासबुक, आधारकार्ड की छायाप्रति एवं दो फोटो के साथ कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, विकासभवन, माती कानपुर देहात, कमरा न0-313/योजना प्रभारी रमेश चन्द्र कटियार, स०उ०नि० (6392626116) को उपलब्ध करा सकते है।



