उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत अभिनव पहल – मेधावी छात्रा महक बनी थाना राजपुर पर “एक दिवस की थाना प्रभारी” इसी के साथ छात्रा नसरा बनी एक दिवस की “मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी।

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत अभिनव पहल के रूप में मेधावी छात्रा महक को थाना राजपुर का "एक दिवस की थाना प्रभारी" बनाया गया, जबकि छात्रा नसरा को "एक दिवस की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी" की जिम्मेदारी सौंपी गई

Story Highlights
  • छात्राओं को थाना राजपुर एवं मिशन शक्ति केन्द्र का कराया भ्रमण।
  • इसी के साथ थाना राजपुर पुलिस द्वारा छात्राओं के साथ कस्बा राजपुर में जागरुकता रैली निकालकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन एवं साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया।

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत अभिनव पहल के रूप में मेधावी छात्रा महक को थाना राजपुर का “एक दिवस की थाना प्रभारी” बनाया गया, जबकि छात्रा नसरा को “एक दिवस की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी” की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों से परिचित कराना है। इस दौरान छात्राओं को थाना राजपुर एवं मिशन शक्ति केंद्र का विस्तृत भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें पुलिस की दैनिक गतिविधियों, अपराध निवारण उपायों और महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, थाना राजपुर पुलिस द्वारा छात्राओं के साथ कस्बा राजपुर में एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। रैली में स्थानीय निवासियों ने सक्रिय भागीदारी की और महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझा। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति की भावना को मजबूत करने तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद कानपुर देहात पुलिस इस प्रकार की पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

AD
Back to top button