कानपुर देहात में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला पैदल मार्च,कराया सुरक्षा का अहसास
कराया सुरक्षा का अहसास,अराजकतत्वों को चेतावनी

कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस ने दुर्गा पूजा,दशहरा,दीपावली पर्वों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ यह पैदल मार्च निकाला गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना।क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन पर्वों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं।इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अमन चैन में खलल डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में बाजार करने निकले युवक का दूसरे दिन नाले में मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम



