कानपुर देहात में डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया जिला अस्पताल
पटेल चौक के निकट हुआ हादसा, डंपर कब्जे में,चालक फरार

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में मंगलवार दोपहर एक तेज रप्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल युवक की पहचान भोगनीपुर कोतवाली के छतेनी गांव निवासी साहिद के रूप में हुई है।
ग्राम प्रधान अब्दुल हमीद ने बताया कि साहिद किसी जरूरी काम से पुखरायां गए हुए थे।वापस लौटते समय पटेल चौक के पास एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जांच की।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 3 साल की जेल



