कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिलाधिकारी से लेखपाल से जेल अधीक्षक बने अविनाश मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट कर लिया मार्गदर्शन

जिलाधिकारी कपिल सिंह से शिष्टाचार भेंट कर भविष्य के लिए मार्गदर्शन लिया।

कानपुर देहात:  आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में लेखपाल से जेल अधीक्षक बने जनपद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के जलिहापुर गांव निवासी अविनाश मिश्रा ने जिलाधिकारी कपिल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। अविनाश मिश्रा का चयन लेखपाल पद पर हुआ था। नौकरी तथा क्षेत्रीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ उन्होंने निरंतर दिन-रात परिश्रम करते हुए पीसीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अंततः प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान अविनाश मिश्रा ने जिलाधिकारी से भविष्य के दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने उन्हें आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। अविनाश मिश्रा ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे की कार्यशैली में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

 

ये भी पढ़े-   कानपुर देहात: सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में पत्रकार राजू अरोड़ा की बेटी सिमरन ने 93% अंक हासिल कर कस्बे का किया नाम रोशन

Related Articles

AD
Back to top button