कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश से बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई तथा कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश से बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई तथा कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।बरौर कस्बे में शनिवार शाम थाना प्रभारी अनिलेश कुमार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश से हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।

इस अवसर पर उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूछतांछ कर उन्हे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा।दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों से वाहनों के कागजात जांचे तथा बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए उनसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट पहनने को कहा गया।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर उपद्रव करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा सके।कस्बे में अशांति उत्पन्न करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।इस मौके पर एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह,एस आई अखिलेश यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button