उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत 

बस में फंसी बाइक,चालक फरार, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रप्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

हादसा रसूलाबाद रोड पर अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज भेवान के समीप हुआ।जहां पर तेज रप्तार रोडवेज बस ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गया और बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई।बाइक बस के पहिए में फंस गई।इस दौरान बस चालक बस छोड़ मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान भेवान निवासी दुर्गा प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र अजय के रूप में हुई है।

अजय शाम करीब आठ बजे अपने खेतों से काम निबटाकर बाइक से घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिए।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।हादसे में शामिल बस को कब्जे में ले लिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button