नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय का उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कानपुर देहात द्वारा जनपद के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के सम्मान में एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेताओं एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कानपुर देहात द्वारा जनपद के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के सम्मान में एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेताओं एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विभाग एवं शिक्षक संगठनों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक हित एवं शिक्षा के उन्नयन के लिए संगठन सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करता रहेगा। संघ के महामंत्री रामकुमार कटियार ने कहा कि जनपद के शिक्षक नवाचार एवं शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशासन और शिक्षकों के मध्य संवाद एवं सहयोग की भावना से विद्यालयों का शैक्षिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। संघ के संरक्षक संजय सचान ने नवागत अधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक और प्रशासन का समन्वय ही शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जनपद शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त करेगा। अपने उद्बोधन में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने शिक्षक समुदाय द्वारा व्यक्त किए गए सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति सुनिश्चित करना तथा शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं का न्यायोचित समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी शिक्षकों से सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता की अपेक्षा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
इस अवसर पर शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि चयन वेतनमान के प्रकरणों में ऑनलाइन सेवा पंजिका में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर ही स्वीकृति प्रदान करते हुए वेतन सहित भुगतान की कार्यवाही नियमानुसार कराई जाएगी। उनके इस आश्वासन का उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने स्वागत किया तथा इसे शिक्षक हित में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान संजय सचान (संरक्षक), अशोक सिंह राजावत (जिलाध्यक्ष), रामकुमार कटियार (महामंत्री), राहत अली (कोषाध्यक्ष), प्रमोद पाण्डेय (मंडलीय महामंत्री), धीरेन्द्र सिंह चौहान (मण्डल उपाध्यक्ष), हंसराज सोनकर (मण्डल उपाध्यक्ष), सुरेन्द्रपाल सिंह (मण्डल संयुक्त मंत्री), कामता सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जितेन्द्र पाल, जयपाल सिंह, अनिल प्रजापति, निरुपम कुमार तिवारी, अरविंद सिंह बौद्ध एवं देवेन्द्र कर्णधार (उपाध्यक्षगण), रूपा मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष), सुशील कुमार, पवन सिंह प्रजापति, दिनेश सिंह यादव, रंजीत कुमार, नरेश सिंह एवं अनिल सोनकर (संयुक्त मंत्री), शैलेन्द्र कुमार (लेखाकार), दिनेश शर्मा एवं विजय राठौर (जिला सदस्य), राम नरेश पाल (कार्यालय मंत्री), राकेश गौतम (मंत्री मैथा), हेमन्त कुमार (मंत्री सन्दलपुर), प्रताप भानु सिंह गौर (मंत्री अकबरपुर), पियूष मिश्रा (अध्यक्ष डेरापुर), अजित सिंह (अध्यक्ष राजपुर), अंजनी कटियार (मंत्री राजपुर), विकास सिंघल (अध्यक्ष झींझक), मनोज कुमार पाल (मंत्री झींझक), कृष्णपाल सिंह (अध्यक्ष अमरौधा), रामनरेश कठेरिया (अध्यक्ष रसूलाबाद), धर्मेन्द्र सिंह (अध्यक्ष सरवनखेड़ा), चंद्रवीर पाल (मंत्री सरवनखेड़ा), सर्वेश कटियार (अध्यक्ष मलासा), नीलम दोहरे (मंत्री मलासा), पुष्पा देवी, श्रद्धा देवी, अनुराधा द्विवेदी, रामेन्द्र सिंह, निर्मल कुमार, मानवेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह पाल, शिवपाल सिंह, शिवनाथ कुशवाह एवं गीतांजलि राठौर सहित विकासखंड स्तर के दर्जनों पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



