कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आई फ्लू से पीड़ित मरीजों को दो से तीन बार स्वच्छ पानी से आँखों को धोना चाहिए : आदित्य सचान

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आई फ्लू समेत अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 150 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।

Story Highlights
  • 150 मरीजों का किया गया उपचार बांटी गई मुफ्त दवा

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।  भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आई फ्लू समेत अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 150 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव व उपचार संबंधी महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।सोमवार को अमरौधा कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 150 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टर तशनीम तथा डॉक्टर गिरिराज द्वारा किया गया तथा उन्हे दवा वितरित की गई।

इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाधिक आई फ्लू संबंधी मरीजों का उपचार कर उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आदित्य सचान ने लोगों को बीमारी से बचाव व उपचार के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आई फ्लू से पीड़ित मरीज दिन में कम से कम दो या तीन बार स्वच्छ पानी से आंखों को अवश्य धुलें,आंखों को धूल व धुएं से बचाकर रखें,चस्मा अवश्य पहने व किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से अवश्य संपर्क करें तथा जांच उपरांत ही दवा का सेवन करें।

 

Related Articles

AD
Back to top button