आरक्षित वर्ग शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए का किया जोरदार स्वागत, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
शिक्षकों के आरक्षित वर्ग (मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी) के प्रतिनिधिमंडल ने टीम के प्रमुख मंजीत सिंह गौतम के नेतृत्व में नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय का भव्य स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से बीएसए के समक्ष रखा

कानपुर देहात। शिक्षकों के आरक्षित वर्ग (मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी) के प्रतिनिधिमंडल ने टीम के प्रमुख मंजीत सिंह गौतम के नेतृत्व में नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय का भव्य स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से बीएसए के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को समय से पेंशन एवं फंड का भुगतान कराने, समायोजन प्रक्रिया में महिला, दिव्यांग एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षकों को प्राथमिकता देने, एकदिवसीय वेतन कटौती एवं महिला शिक्षकों की सीसीएल समय से अप्रूव करने सम्बन्धी विषयों को रखा गया। चयन वेतनमान समय पर उपलब्ध कराने तथा जनगणना कार्य में शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव न बनाने की मांग भी की गई। इसके अलावा शिक्षकों को अनावश्यक प्रशासनिक कार्यवाही से मुक्त रखने, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने में आ रही समस्याओं के समाधान, आरटीई के अंतर्गत छात्र प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई कंपोजिट धनराशि का समय से भुगतान सुनिश्चित कराने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि बिना शिक्षक का पक्ष जाने उनका एकदिवसीय वेतन नहीं काटा जाएगा और ऑनलाइन ई सर्विस बुक के माध्यम से ही चयन वेतनमान लगाने संबंधी आदेश भी शीघ्र जारी किया जाएगा।
शिक्षिकाओं के सीसीएल अवकाश से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजीत सिंह ने की। इस दौरान पंकज संखवार, अंकित मिश्रा, ज्ञान बाबू संखवार, सुभाष चंद्र, आत्मप्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, रामेन्द्र सिंह, लालचंद्र, महाराज सिंह कुशवाहा, प्रमोद पाल, विमल बौद्ध, विशाल कुमार, सतीश कुमार, रंजीत कुरील, सुधीर यादव, शैलेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, अश्वनी गौतम, राहुल संखवार, निर्मल कुमार, आनंद राव, अवनीश यादव, धर्मेंद्र कुमार, आदर्श प्रजापति, अंशुल गुप्ता, लक्ष्मी देवी, जया वर्मा एवं टीम 66 के अनेकों शिक्षक मौजूद रहे।



