उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

साइबर ठगी के शिकार हुए पटेल विद्यापीठ महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक

बरौर थाना क्षेत्र के मकरंदापुर निवासी एक व्यक्ति से शनिवार को अनजान मोबाइल नंबर से कॉल कर धोखाधड़ी कर एक लाख रुपए की ठगी कर ली गई।पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

Story Highlights
  • अनजान मोबाइल नंबर से कॉल कर धोखाधड़ी कर एक लाख रुपए की ठगी कर ली गई

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के मकरंदापुर निवासी एक व्यक्ति से शनिवार को अनजान मोबाइल नंबर से कॉल कर धोखाधड़ी कर एक लाख रुपए की ठगी कर ली गई।पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।थाना क्षेत्र के मकरंदापुर गांव निवासी पटेल विद्यापीठ महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार ने बताया कि उसका खाता स्टेट बैंक पुखरायां में संचालित है।

शनिवार को एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया जिसमे उसने अपने आपको रिश्तेदार बताते हुए व अपने दोस्त की बीमारी का हवाला देते हुए एक अंजान नंबर पर एक लाख रुपए ट्रांजेक्शन करने की बात कही।तत्पश्चात उसने अपने मोबाइल नम्बर से फर्जी टैक्स्ट मैसेज बनाकर उसके मोबाइल नंबर पर कई बार भेजे।उसने झांसे में आकर करीब एक लाख रुपए का ट्रांजेग्शन उक्त अनजान के खाते में कर दिया।परंतु जब उसे धोखाधड़ी का संदेह हुआ तो उसने साइबर पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

AD
Back to top button