उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सीएसजेएमयू के शिक्षा विभाग में वैल्यू ऐडड कोर्स संचालित

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों को समस्याओं को समझने तथा उसे सुलझाने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताने के उद्देश्य से वैल्यू एडेड कोर्स संचालित किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों को समस्याओं को समझने तथा उसे सुलझाने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताने के उद्देश्य से वैल्यू एडेड कोर्स संचालित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘प्रॉब्लम सॉल्विंग एंड चेंज मैनेजमेंट’ विषय पर वैल्यू ऐडड कोर्स में छात्रों ने गुरुवार को समस्याओं तथा उनके भीतर छुपे समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्य वक्ता तथा विषय विशेषज्ञ डॉ. सोनल कुमार ने छात्रों को बताया कि सबसे पहले समस्या को समझें और उसके कारण को जानने का प्रायस करें। कई बार तो समस्या का निवारण, समस्या में ही छुपा होता। हमें जरुरत है तो बस उसे खोजने की। डॉ. सोनल ने विद्यार्थियों को चेंज मैनेजमेंट स्किल्स के बारे में भी बताया। उन्होंने जीवन में होने वाले निरंतर परिवर्तन को स्वीकार कर उसके अनुसार चलने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की विषय समन्वयक डॉ. स्नेह पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. अंशुमान, डॉ. विमल सिंह तथा विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button