कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिलाओं, लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

मूसानगर थाना पुलिस ने अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी कार्यवाही करते हुए बुधवार को सार्वजनिक स्थान मुक्ता देवी मंदिर आने जाने वाली महिलाओं,लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी कार्यवाही करते हुए बुधवार को सार्वजनिक स्थान मुक्ता देवी मंदिर आने जाने वाली महिलाओं,लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मूसानगर पर बुधवार को कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचकुरा मोहाल निवासी राहुल पुत्र सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान मुक्ता देवी मंदिर आने जाने वाली महिलाओं,लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अश्लील इशारे करने जिससे महिलाओं,लड़कियों को शर्मिंदगी महसूस होने के संबंध में थाना पर मामला पंजीकृत किया गया।थाना पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को।गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button