कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जब देश समाज स्वस्थ रहेगा तो हमारा भारत एक मजबूत राष्ट्र बनेगा – जितेंद्र सिंह गुड्डन

अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डन ने कहा है कि जब हमारे नगर वासी स्वस्थ होंगे, तो समाज स्वस्थ होगा, जब हमारा समाज स्वस्थ होगा तो हमारा राष्ट्र मजबूत होगा।

Story Highlights
  • न्यू नेशनल हास्पिटल के 8 वें स्थापना दिवस पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात,अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डन ने कहा है कि जब हमारे नगर वासी स्वस्थ होंगे, तो समाज स्वस्थ होगा, जब हमारा समाज स्वस्थ होगा तो हमारा राष्ट्र मजबूत होगा।उन्होंने अपने विचार उस समय प्रकट किए जब नगर पंचायत अकबरपुर के रूरा रोड स्थित न्यू नैशनल हास्पिटल अपना 8 वां स्थापना दिवस मना रहा था।इस अवसर पर उन्हें प्रतिष्ठान की ओर से सम्मानित किया गया।

इस सम्बन्ध में अस्पताल के निदेशक जेड ए खान ने बताया कि आज कानपुर देहात के अकबरपुर रूरा रोड स्थित न्यू नेशनल हॉस्पिटल की स्थापना के 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन, ब्लॉक प्रमुख सहार आकाश सिंह ऋषि, जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह गौर का न्यू नेशनल हॉस्पिटल के डायरेक्टर जेड ए खान ने आए हुए अतिथियों का बुके,माला एवं शाल पहनाकर किया सम्मान आए हुए अतिथियों ने बताया 8 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा और समर्पण उज्जवल भविष्य निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में समर्पित होकर ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के मूल मंत्र पर चलते हुए इस न्यू नेशनल हॉस्पिटल की स्थापना की गयी है जब लोग स्वस्थ रहेंगे तो, समाज स्वस्थ रहेगा, जब समाज स्वस्थ रहेगा तो, देश स्वस्थ रहेगा, और जब हमारा देश स्वस्थ रहेगा तो, हमारा राष्ट्र मजबूत बनेगा।

photo 9 1 2

रियायती दरों में ईलाज करने वाले हॉस्पिटल की स्थापना सराहनीय है मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह न्यू नेशनल हास्पिटल जरूरतमंद लोगों के उपचार में मददगार साबित होगा। इस मौके पर इस मौके पर डायरेक्टर जेड ए खान, देवेंद्र सेंगर, प्रदीप सिंह गौर, जैकी खान, गोले , पंकज , तौकीर, हिमांशु , शंभू, नागेश शर्मा , शैलेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button