कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजकीय महाविद्यालय कानपुर देहात में आयोजित खेल सप्ताह का हुआ समापन

जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन किया गया जो 21 अगस्त से 29 अगस्त के बीच संपन्न कराया गया। इस बीच खेलकूद आसन व्यायाम से संबंधित अनेक प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई।

Story Highlights
  • 21 से 29 अगस्त के मध्य संपन्न हुई अनेक प्रतियोगिताएं
  • आज शतरंज की संपन्न हुई प्रतियोगिता

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन किया गया जो 21 अगस्त से 29 अगस्त के बीच संपन्न कराया गया। इस बीच खेलकूद आसन व्यायाम से संबंधित अनेक प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ज्ञातव्य है कि इन आयोजनों पर महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा आयोजन की आवश्यकता और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गयी।

ये भी पढ़े-  अभिभावक डीबीटी की धनराशि का करें सदुपयोग : बीईओ प्रियंका

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संजू ने दीप प्रज्वलित कर जहाॅ समारोह का शुभारंभ किया वहीं आयोजन के संयोजक डॉ अतुल शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया जब कि डॉ अर्चना गौर एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान ने ने अपने संबोधन से उनमें खेलों के प्रति रुचि जागृत करने का आवाह्न किया ।इस अवसर पर डॉ अतुल शर्मा, डॉ नीलम मौर्य, डॉ मीनू राजवंशी, डॉ हरिओम दिवाकर, डॉ अनु जाजू आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन वृत्तांत को छात्र-छात्राओं में जीवंत किया।

Related Articles

AD
Back to top button