कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : बगैर नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल समेत शातिर पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल

अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात में थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक शातिर को चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात में थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक शातिर को चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए रात्रि डॉमिनेशन अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से कानपुर से अकबरपुर की तरफ जा रहे एक शातिर को चोरी की गई बगैर नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया।

पुलिस पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता रायबरेली जनपद के थाना महाराजगंज के अंतर्गत बांकी का मजरा डोमापुर निवासी ओमप्रकाश बताया।आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल उसके द्वारा अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी तथा वह गाड़ी को निजी इस्तेमाल के लिए दिल्ली लिए जा रहा था कि तभी रास्ते में पकड़ लिया गया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है.

Related Articles

AD
Back to top button