जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तहसील स्तरीय अधिकारियों के स्थानांतरण

प्रदेश सरकार के स्थानांतरण नीति का असर कालपी में भी दिखाई दिया। तबादला होने के बाद कं ई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

कालपी (जालौन)। प्रदेश सरकार के स्थानांतरण नीति का असर कालपी में भी दिखाई दिया। तबादला होने के बाद कं ई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुंदर सिंह का स्थानांतरण ललितपुर जनपद के लिए हो गया है। इसी प्रकार निबंधन कार्यालय ने तैनात सब रजिस्टार का तबादला जनपद फतेहपुर के लिए कर दिया गया है। तहसील कालपी के मुख्य राजस्व कानूनगो रामदत्त का प्रमोशन नायब तहसीलदार पद पर हो गया है। रामदत्त बाबू कालपी से कार्यमुक्त हो कर प्रशिक्षण के लिए झांसी जनपद के लिए रवाना हो गए हैं।कोतवाली कालपी के रामगंज चौकी इंचार्ज राम  सनेही वर्मा का स्थानांतरण होने के बाद कार्य मुक्त होकर आगरा जोन के लिए रवाना हो गए हैं। इसी प्रकार निकट भविष्य में कई जिम्मेदार अधिकारियों तथा कर्मचारियों के स्थानांतरण होने की संभावनाएं बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button