उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संदलपुर में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी उर्फ मीनू ने किया ध्वजारोहण,किया वृक्षारोपण

विकासखंड संदलपुर क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी उर्फ मीनू तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को 78वे० स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा ब्लॉक से निकलकर संदलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पहुंची तथा यहां पर फूलमाला अर्पित किए

पुखरायां।विकासखंड संदलपुर क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी उर्फ मीनू तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को 78वे० स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा ब्लॉक से निकलकर संदलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पहुंची तथा यहां पर फूलमाला अर्पित किए। वही ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी ने नालंदा इंटर कॉलेज हिसांवा में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम लगाए वृक्ष लगाए वही शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने वृक्ष की देखभाल करने की शपथ ली।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों की शहादत से ही आजादी मिली है।हमें अमर शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करके उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

319a8858 2b6c 4bf4 98a0 e8357d0aa7b7 11

इस दौरान विकासखंड अधिकारी धन प्राप्त यादव, एडीओ आईएसबी फूलसिंह निरंजन,एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार,सचिव आकांक्षा त्रिपाठी,विकास गौतम,समाज सेवी सोनू दुबे,आशुतोष शुक्ला, नालंदा इंटर कॉलेज प्रबंधक प्रदीप तिवारी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह यादव, मैनेजर आरती तिवारी, संरक्षक प्रदीप दीक्षित व समस्त अध्यापक गढ़ व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button